देश में तीसरे स्थान पर रही कैथल की बेटी, किया सम्मानित

देश में तीसरे स्थान पर रही कैथल की बेटी, किया सम्मानित

कैथल खबर (18 मार्च)  इंदिरा गांधी कॉलेज की बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा रिमझिम ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 में हुए पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जानकारी देते हुए कॉलेज प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग द्वारा 3 से 5 जनवरी को राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। जिसके प्रथम चरण में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसको क्वालीफाई करके रिमझिम दूसरे स्तर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में पहुंची। निबंध लेखन प्रतियोगिता में टॉप-20 में शामिल होकर तीसरे चरण में पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में पहुंची। डिपार्टमेंट ऑफ यूथ एम्पावरमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप व गवर्नमेंट ऑफ हरियाणा द्वारा छात्रा रिमझिम को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सर्टिफिकेट, ट्राफी व 5 हजार नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई तथा साथ ही 8 जनवरी को राज्य युवा महोत्सव 2025 पलवल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने इस पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन को प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग भारत मंडपम, दिल्ली में इस प्रेजेंटेशन को 11 जनवरी 2025 को प्रस्तुत किया गया जो कि हमारे कॉलेज व छात्रा के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। हाल ही में छात्रा ने अपनी उपलब्धि की ट्राफी, सर्टिफिकेट व पुरस्कार राशि प्राप्त की। प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने बताया कि पूरे हरियाणा में आईजी कॉलेज कैथल की छात्रा ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव में जीत हासिल की और पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करके कॉलेज और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया हैं। इस मौके पर सायकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर और एनएसएस प्रभारी प्रो. रेनू बाला व डॉ. दीपा उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş