नर्सिंग अधिकारियों के 501  खाली पदों को जल्द भरा जाएगा :  आरती राव

आरती राव

– स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भी जल्द की जाएगी भर्ती

चंडीगढ़ (18 मार्च) : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि राज्य में नर्सिंग अधिकारियों के 501 खाली पदों को जल्द भरा जाएगा। इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को मांग भेज दी गई है। इनके अलावा डॉक्टरों के खाली पदों को भी जल्द भरा जाएगा। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के  रिक्त पदों की भर्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने ये बात आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल पर कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चिकित्सा अधिकारियों के 3969 पद स्वीकृत हैं, जिनमे से 3192 पद भरे हुए हैं तथा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों के 644 स्वीकृत पदों में से 425 पद भरे हुए हैं। रिक्त पदों को भरने के  कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने यमुनानगर के नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के खाली पदों से संबंधित सवाल का जवाब देते हुए बताया कि यमुनानगर नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों के 67 पद स्वीकृत हैं जिनमें से 43 पद भरे हुए हैं। आरती राव ने कहा कि गत 8 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा 561 नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। शीघ्र ही उनको नियुक्ति स्टेशन दे दिए जाएंगे। डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि फरवरी 2024 में 1365 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए थे। उन्होंने ये भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के रिक्त पदों की भर्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से की जाएगी। वे निगम के संबंधित अधिकारियों के साथ मीटिंग करके जल्द से जल्द भर्ती के निर्देश देंगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *