पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के खाते में डाली पहली किस्त

कैथल खबर (20 मार्च) डीसी प्रीति ने कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका भी अपना पक्का घर हो। जरूरतमंद लोगों के इस सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है। इसी कड़ी में वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत प्रदेश के करीब 36 हजार लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता की प्रथम किश्त जारी की। इसमें जिले के 2068 लाभार्थी भी शामिल है, जिन्हें पहली किश्त के रूप में 45-45 हजार रुपये मिले हैं।

          डीसी प्रीति ने कहा कि यह घर जरूरतमंद व्यक्ति के बेहतर भविष्य का आधार बनेगा। जरूरतमंद लोग आगे बढ़ेंगे तो देश व प्रदेश आगे बढ़ेगा। इसके अलावा जो परिवार वर्ष 2017-18 योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए भारत सरकार द्वारा योजना का लाभ लेने के लिए आवास प्लस पोर्टल खोल दिया गया है। कोई भी पात्र परिवार आवास पोर्टल पर जाकर 31 मार्च तक पंजीकरण कर सकता है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक आवासहीन परिवार को एक पक्का आवास मुहैया करवाना है। डीसी प्रीति ने सीईओ जिला परिषद तथा जिला खंड एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि गांव में इस योजना के संबंध में मुनियादी करवाएं और गांव में कैंप लगा कर प्रत्येक पात्र व्यक्ति का पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। सरकार व जिला प्रशासन हर सिर को छत देने के लिए प्रतिबद्ध है। अपना आवास मिलने के बाद व्यक्ति पूरे उत्साह के साथ काम करेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए सभी अधिकारी सामूहिक जिम्मेदारी के साथ काम करें। 

इस योजना के तहत पात्र परिवार को तीन किस्तों में सहायता राशि दी जाती है। पहली किस्त के रूप में 45 हजार रुपये, दूसरी किस्त के रूप में 60 हजार रुपये तथा तीसरी किस्त के रूप में 33000 रुपये मिलेंगे। पात्र परिवार के सदस्य पोर्टल के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर अपना आवेदन  करवा सकते हैं। इस योजना का लाभ उन परिवारों को मिलेगा जिनके मकान कच्चे हैं, टूटे हुए हैं या दरारें आई हुई हैं, खुद का पक्का घर नहीं है आदि। इस योजना के लिए पात्र परिवार जल्द से जल्द योजना लाभ उठाएं।

          सीईओ जिला परिषद सुशील कुमार ने बताया कि कोई पात्र परिवार संबंधित ग्राम सचिव /सर्वेयर के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पात्र परिवार स्वयं भी आवास पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकता है। इस बारे जिले कैथल के सभी सचिवों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है, ताकि वे आवास प्लस 2024 एप पर पात्र परिवार आवेदन करवा सकें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu