कैथल में जानलेवा हमला करने वाले ने किया सरेंडर
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
कैथल खबर (20 मार्च) कैथल में जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी ने झगड़े के बाद आपसी सुलह करवाने गए सरपंच के भाई पर गोली चलाई थी। उसके बाद से फरार चल रहा था और पुलिस की ओर से उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। अब आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसकी पहचान गांव मंडवाल निवासी जनक सिंह के रूप में हुई है। मंडवाल निवासी भूपेंद्र सिंह की शिकायत अनुसार 3 सितंबर को उसके गांव के जश्न व गोगा का आपस में झगड़ा हो गया था। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई थी। उसका बड़ा भाई गांव का मौजूदा सरपंच तरसेम किसी काम से बाहर गया हुआ था। इस कारण वह और सरंपच का भाई जरनैल पंचायत में गए थे। वहां वह युवकों को समझा रहा था तो इस दौरान उनके गांव के ही भूपेंद्र उर्फ चौनी ने कहा कि हम किसी प्रकार की सुलह नहीं करते तथा उसने अपने हाथ में लिए देसी कट्टे से जरनैल पर फायर किए। जो एक गोली जरनैल की दायीं जांघ में लगी। इसी दौरान अन्य आरोपी भी लाठी गंडासी लिए आए तथा वहां बैठे व्यक्तियों पर हमला कर दिया। झगड़ा देखकर गांव के लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस बारे थाना राजौंद में मामला दर्ज किया गया था। उपरोक्त मामले में 2 आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए हैं। आरोपी जनक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। इसी दबाव के चलते आरोपी द्वारा न्यायालय में आत्मसमर्पण किया गया। आरोपी वीरवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
