कैथल में कार और कैंटर की टक्कर युवक की मौत

कैंटर में पीछे से टकराई कार

कैथल खबर (22 मार्च) : हरियाणा के कैथल जिले में नेशनल हाईवे 152 डी पर एक कार सिलेंडरों से भरे कैंटर में पीछे से टकरा गई। इस हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। घटना शनिवार को सुबह करीब सात बजे की है। कार सवार दोनों युवक लालडू पंजाब के रहने वाले हैं, जो दो दिन पहले घूमने के लिए चित्तौडगढ़ राजस्थान गए थे। जब वापस लौट रहे थे और गांव करोड़ा के पास पहुंचे तो हादसा हो गया। इसमें 26 वर्षीय दलजीत सिंह की मौत हो गई और गाड़ी का ड्राइवर गुरध्यान सिंह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पूंडरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां दलजीत सिंह को डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके दोस्त गुरध्यान को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पुलिस ने गुरध्यान की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *