तहसीलदार व नायब तहसीलदार मिले अनुपस्थित, कारण बताओ नोटिस जारी

डीसी प्रीति

-डीसी ने किया तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण
कैथल खबर (27 मार्च) : डीसी प्रीति ने वीरवार सुबह सवा नौ बजे लघु सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार व नायब तहसीलदार कार्यालय में अनुपस्थित मिले, जिस पर डीसी ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
डीसी प्रीति सुबह सवा नौ बजे तहसील कार्यालय पहुंचीं। जहां उन्होंने सबसे पहले तहसीलदार कार्यालय में देखा तो कार्यालय खाली था। इसके बाद डीसी ने नायब तहसीलदार कार्यालय का निरीक्षण किया। उनका कक्ष भी खाली था। इसके अलावा उन्होंने तहसील में रजिस्ट्री प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों तथा साफ सफाई आदि का भी निरीक्षण किया। डीसी ने दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा। साथ ही निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी समय पर कार्यालय में आएं तथा आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सीट पर अधिकारी व कर्मचारी के न मिलने पर परेशानी होती है। लोग अपने कीमती समय में से समय निकाल कर अपने कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों में आते हैं। इसीलिए अधिकारी व कर्मचारी सुनिश्चित करें कि वे समय पर अपनी सीटों पर पहुंचे और लोगों के कार्य करें।
डीसी ने अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन का होना बहुत जरूरी है। सभी अपनी ड्यूटी का ईमानदारी व निष्ठा से निर्वहन करें। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे पहले डीसी प्रीति ने लघु सचिवालय स्थित ईवीएम वेयर हाउस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बारीकी से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने यहां लगाए गए सुरक्षा उपकरणों की जांच के निर्देश दिए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu