युवा पीढ़ी जितना संस्कारवान होगी, उतना देश करेगा तरक्की— पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा
युवा पीढ़ी जितना संस्कारवान होगी, उतना देश करेगा तरक्की— पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा
रचनात्मक युवाओं को दिशा देने में अहम योगदान देगी नई शिक्षा नीति
गीता विद्या मंदिर विद्यालय के वार्षिकोत्सव में मुख्यातिथि रहे कैबिनेट मंत्री
चंडीगढ़। हरियाणा के सहकारिता व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मैकाले शिक्षा पद्दति को बदल कर नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करके देश के युवाओं को रुचि और योग्यता अनुसार शिक्षा ग्रहण कर राष्ट्र, समाज को मजबूत बनाने का अवसर दिया है। आज हमारी युवा पीढ़ी जितना संस्कारवान होगी, उतना ही देश तरक्की करेगा।
पहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा बीती देर शाम जिला सोनीपत के गोहाना में गीता विद्या मंदिर विद्यालय के वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे थे।
पर्यटन मंत्री ने अपने संबोधन में विक्रमी सम्वत नववर्ष व नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी चाहते हैं कि हमारा युवा रचनात्मक बने, संस्कारवान बने। इसके लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करते हुए इस दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को तेजी से लागू करते हुए अन्य राज्यों के सामने मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री खुद नवाचार और अनुसंधान पर जोर दे रहे हैं और इसके लिए उन्होंने बजट में भी आवश्यक प्रावधान किया है। आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी खुद युवाओं से जुड़ते हैं, उनसे परीक्षा पर चर्चा करते हुए उनको प्रोत्साहित करते हैं। इसलिए उनका मकसद है कि देश की युवा पीढ़ी ज्ञानवान व संस्कारवान बने। तभी देश को वर्ष २०४७ तक विकसित भारत बनाने में उनकी भागीदारी हो सकेगी।
