खेत से सामान चोरी मामले में आरोपी काबू
कैथल खबर (01 अप्रैल) : खेत से सामान चोरी करने के मामले की जांच थाना कलायत प्रबंधक एसआई जयभगवान की अगुवाई में एचसी मंदीप कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव चौशाला निवासी बलिंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौशाला निवासी सुखबीर की शिकायत अनुसार 24 जनवरी को उसके खेत से उनके गांव के राजपाल द्वारा एक गैस सिलेंडर, हुक्का व स्प्रे की दवा चोरी कर ली गई। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया। उक्त मामले में पहले ही आरोपी राजपाल को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी बलिंद्र भी उपरोक्त चोरी की वारदात में शामिल था। आरोपी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
