रूहल खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने जयभगवान गुहणा
-चोरमार खेड़ा में खाप के 8वें सम्मेलन में 6 राज्यों से पहुंचे थे 750 प्रतिनिधि
कैथल खबर (01 अप्रैल) : गांव चोरमार खेड़ा (जिला सिरसा) में राष्ट्रीय रूहल खाप का त्रिवार्षिक सम्मेलन 30 मार्च को आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली व मध्य प्रदेश सहित 6 राज्यों से करीब 750 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन में नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चयन हुआ। इस कार्यक्रम में कैथल जिले के गांव गुहना निवासी जयभगवान गुहना उर्फ भानू को एक बार फिर सर्वसम्मति से उनके पिछले कार्यकाल को देखते हुए पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। जयभगवान भानू ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसको वे पूरी मेहनत व लगन से पूरा करने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुरुद्वारा साहिब चोरमार के मुख्य सेवादार बाबा गुरपाल सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त पी.सी.एस. हरबंस कौर मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत करते हुए खाप की एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम में पहलवान रजत रूहल सहित सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय महिला व पुरुष खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
इसके बाद रूहल खाप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव 3 वर्षों के लिए किया। इसमें भिवानी के सरपंच बलजीत सिंह रूहल को आजीवन अध्यक्ष, अत्तर सिंह को संरक्षक, जयभगवान गुहना को अध्यक्ष, डॉ.
आनंद सीकर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश से सुशील रूहल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बादाम सिंह व यमुनानगर से अमित कुमार को उपाध्यक्ष, माछरोली से रणवीर सिंह, जगसीर सिंह चोरमार को सचिव व जसवीर सिंह चोरमार खेड़ा को सदस्य चुना गया। वहीं, कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी कृष्ण कुमार कागदाना को दी गई। जयभगवान ने बताया कि शेष कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी।
