घर में घुसकर सिलेंडर चोरी का आरोप, केस दर्ज
कैथल। पुलिस को दी शिकायत में डेहा बस्ती निवासी माया देवी ने कहा कि वह अपने घर से सुबह मजदूरी करने के लिए निकली थी। जब वह सायं वापस आई तो उसके घर में रसोई का ताला टूटा हुआ मिला। रसोई से उसका गैस सिलेंडर चोरी हुआ मिला। उसे पता चला कि उसका गैस सिलेंडर अजय कुमार व एक अन्य व्यकित ने चोरी किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
