ठूंस-ठूंस कर ले जाई जा रही थी गाय, एक मृत मिली

कैथल। पुलिस को दी शिकायत में कमल कालोनी कैथल निवासी सुशांत सिंह ने बताया कि वह गो रक्षा दल का सदस्य है। वह अपने गोरक्षा दल की टीम सहित युवराज स्कूल बाता के पास मौजूद थे। उसे पता चला कि जम्मु कटरा रोड के निकट एक गाड़ी में गोवंश ले जाया जा रहा है। उन्होंने वहां पहुंच कर जब इस गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया। गाड़ी रुकवाकर जांच की तो इसमें गाय व बैल ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। चालक इन्हें नूंह ले जा रहा था। चालक ने अपना नाम राजपाुरा पंजाब निवासी हरप्रीत सिंह बताया। जब इस वाहन से गायों को उतार कर जांच की तो उसमें एक गाय मरी हुई मिली। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *