आंगनबाड़ी से सामान चोरी मामले में आरोपी काबू
गांव भालंग स्थित आंगनबाड़ी से सामान चोरी करने के मामले की जांच चौकी किठाना पुलिस के एएसआई नरेंद्र की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव भालंग निवासी मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव खेड़ी शेरखां निवासी सुनीता की शिकायत अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र गांव भालंग का अतिरिक्त चार्ज उसके पास है। 2 अप्रैल की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर गेंहु, चावल, चीनी, तेल, गैस चूल्हा चोरी कर लिया गया। जिस बारे थाना राजौंद में मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ दौरान आरोपी मोनू ने उपरोक्त चोरी को अंजाम देना कबूल किया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा 4 पीपी तेल, एक गैस चुल्हा, राजमा, चना, मूँगफली गिरी व अन्य सामान तथा वारदात में प्रयुक्त संडासी बरामद की गई है। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
