युरोप की कहकर आर्मीनिया भेजकर लाखों रुपए की ठगी… एजेंट गिरफ्तार

कैथल में युवक को यूरोप की कहकर आर्मेनिया भेजकर लाखों रुपए ठगी करने के मामले पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला जींद के गांव तेली खेड़ा निवासी चंद्रशेखर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गांव से ही गिरफ्तार किया है। गांव पाई निवासी सत्यवान की शिकायत अनुसार उसका बेटा राजीव यूरोप में जाना चाहता था। गांव सिसमौर निवासी प्रदीप कुमार व गुरमीत ने उसके साथ आईटीआई की थी। एक दिन प्रदीप ने बताया कि वह आर्मेनिया होते हुए यूरोप वर्क वीजा पर जाएगा। प्रदीप ने कहा कि आप अपने बेटे राजीव को भी यूरोप भेजना चाहते हैं तो उसके पिता कुरड़िया से बता कर लो। उसने कुरड़िया से बात की तो उसने राजपाल से मिलवाया। राजपाल ने चंद्रशेखर से मिलवाया। आरोपियों ने कहा कि वे आईटीआई पास लड़कों को विदेशों में काम दिलवाते हैं। बेटे को आर्मेनिया से होते हुए यूरोप भेजने के नाम पर 8 लाख रुपए बाद में व एक लाख रुपए टिकटों के मांगे। यह भी कहा कि जब तक राजीव यूरोप नहीं पहुंचा जाता उसका आर्मेनिया का कार्ड बनवा देंगे। एजेंट ने झांसा दिया कि वह, उसका भाई व कंपनी का वर्कर राजीव को सीधा कंपनी में लेकर जाएंगे। वह 60-70 हजार रुपए महीने के कमाएगा और रहने व खाने का खर्च कंपनी का होगा। अगस्त 2023 में राजीव को मेडिकल के लिए दिल्ली बुलाया। विदेश भेजने के नाम पर 13 सितंबर 2023 को राजीव को दिल्ली एयरपोर्ट पर बुलाया। सिक्योरिटी टाइट होने की कह कर उन्हें अंदर नहीं जाने दिया और वीजा भी नहीं दिखाया। 16 सितंबर को राजीव दुबई पहुंच गया। वादे के मुताबिक एजेंट बेटे को नहीं मिला, जिस कारण उसने सड़क पर सोकर रात बिताई। इसके बाद राजीव दुबई से पहुंचा। वहां कई दिन भूखा रहा और घर से खर्च मंगवाकर गुजारा किया। जब आरोपियों ने बेटे को यूरोप नहीं भेजा तो 50 दिन बाद उसे वापस लौटना पड़ा। आरोपियों ने बेटे को विदेश भेजने के नाम पर उससे 9 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 40 हजार रुपए व एक फोन बरामद किया गया है। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का अदालत से 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *