चावल खरीद कर नहीं दिए 50 लाख रुपये, पुलिस ने दर्ज किया अब केस
कैथल। चीका निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चावल खरीद फरोक्त का काम करता है। साथ ही शिखा ओवरसीज के नाम से एक फर्म चलाता है। जिसकी प्रोपराइटर उसकी पत्नी है लेकिन सारा लेन-देन रह स्वयं करता है। इसी काम में फर्म गौतम फुड सदरहेडी के मालिक मोहित गोयल पुत्र राम रतन गोयल मालिक गौतम फूड़ सदरेहडी खुशाल माजरा रोड़-चीका, प्रवीन जिन्दल मालिक गौतम फूड सदरेहडी खुशहाल माजरा रोड-चीका, रोहिल गोयल ने उससे चावल खरीदे थे। जिनकी कीमत ८६ लाख रुपये थी। जिसमें से ३६ लाख रुपये आरोपियों ने उन्हें दे दिए थे। शेष 50 लाख रुपये की राशि नहीं दी। इसके लिए उसने कई बार उनसे संपर्क किया। साथ ही मौजिज लोगों के साथ मिलकर एक पंचायत भी की। जिसमें आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उनके देनदार हैं। इसके बावजूद कभी बैंक के समन का बहाना तो कभी कुछ बहाना बनाकर आरोपियों ने उनके रुपये नहीं दिए। अंत में उन्हें जान से माने की धमकी दी गई। जिस कारण मजबूरन पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग करनी पड़ी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
