हादसे में बाइक सवार तीन को मारी कार चालक ने टककर
कैथल। पुलिस को दी शिकायत में गांव धमतान साहब निवासी मंगल सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी पत्नी रीना व मेरी मौसी के लडक़े दिनेश की पत्नी पिंकी वासी धमतान साहिब के साथ बाइक पर सवार होकर दवा लेने कैथल जा रहे थे। जब वे गांव मालखेड़ी के निकट पहुंचे तो एक कार चालक ने उन्हें लापरवाही से अपना वाहन चलाते हुए टककर मार दी। जिसमें हम तीनों सडक़ के साइड में गिर गए। कार चालक अपनी कार लेकर मौके से भाग गया। उन तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां से पिंकी को ज्यादा चोट होने के कारण पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
