शराब के लाहण सहित एक गिरफ्तार
कैथल। पुलिस कर्मचारी इंद्र सिंह ने बताया कि वह सरकारी गाड़ी में गश्त पर थे। जहां उसे सूचना मिली कि गांव बाता में जैला सिंह अपने खेतों में शराब निकालने का धंधा करता है। इसके बाद कर्मचारियों सहित खेत मे रेड की तो खेत मेें बैठा जैला सिंह मिला। उसके पास एक ड्रम मिला। जिसमें लाहण होने की पुष्टि मिली। इसमें करीब 50 लीटर लाहण था। पुलिस ने आरोपी को काबू कर केस दर्ज कर लिया।
