कैथल में परशुराम जयंती पर पहुंचेंगे मोहनलाल बड़ौली

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली 4 मई को कैथल पहुंचेंगे। वे जिला सर्व ब्राह्मण धर्मशाला सभा की ओर से भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर शहर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वे विशाल शोभायात्रा में भी भाग लेंगे। इस संबंध में ब्राह्मण धर्मशाला के प्रांगण में पूर्व इंस्पेक्टर इंद्रजीत शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम का विशाल चित्र पालकी में सजाकर रखा जाएगा। इसके बाद शहर की परिक्रमा की जाएगी। जयंती मनाने के लिए धर्मशाला की एक कमेटी बनाई गई है। जो गांव-गांव जाकर ब्राह्मण समाज के लोगों से संपर्क करेगी।शोभायात्रा के दौरान हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग पगड़ी और धोती पहनकर शामिल रहेंगे। शोभा यात्रा ब्राह्मण धर्मशाला से शुरू होकर कोठी गेट होकर पेहवा चौक पहुंचेगी। उसके बाद पुराना बस अड्डा और छात्रावास रोड से होते हुए ब्राह्मण धर्मशाला में सुबह यात्रा का समापन होगा। बैठक में भगवान परशुराम जयंती को मनाने के लिए 21 युवा सदस्यों की एक समिति का गठन किया गया। उप प्रधान चंद्रभान शर्मा, सचिव सुरेश बजरंगी, कोषाध्यक्ष रामकुमार व सह सचिव राजकुमार शर्मा, वीरभान करोड़ा, नरेश भारद्वाज व रोशन सिरटा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी का जा रही हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *