काठमंडी से बाइक चोरी
कैथल। पुलिस को दी शिकायत में मानस निवासी मोहन लाल ने बताया कि वह अपनी बाइक पर सवार होकर काठमंडी न्यू करनाल रोड पर किसी काम से आया था। उसने वहां बाइक एक जगह खड़ी की। जब वह काम समाप्त कर आया तो वहां उसकी बाइक नहीं मिली और चोर उसकी बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
