दो लाख से अधिक का सामान चोरी कर ले गए चोर
कैथल। चोर एक किसान के खेत से दो लाख रुपये से अधिक का सामन चोरी कर ले गए। पुलिस ने इस संबंध में केस जर्द कर लिया हैा। पुलिस को दी शिकायत में ककहेड़ी निवासी अंग्रेज सिंह ने बताया कि रात को उसके खेत में से चोर नलके की मोटर, नलकूप की मोटर, स्टार्टर, तार व कमरे के अन्दर से फिज, इन्वर्टर व बैटरे, छत वाला पंखा, स्टेबलाइजर चोरी कर लिए हैं। चोरों ने कमरे का ताला तोड़ा और साथ ही खिडक़ी भी तोडी और सामान चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान की कीमत करीब दो लाख रूपये की है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
