लेबर ठेकेदार से दस हजार रुपये छीने

कैथल। पुलिस को दी शिकायत में बिहार के बेगूसराय के रहने वाले ठेकेदार राममूर्ति ने बताया कि वह कावेरी फूडस बाता में काम करता है। उसकी लेबर दिन में काम करती है और रात को सारी लेबर कावेरी फूडस बाता में आ जाती है। वह अपनी लेबर का खाना लेकर स्कूटी पर नहर की पटरी से होता हुआ मंडी जा रहा तो सिरोही फार्म के पास से आगे नहर पटडी चंदाना की तरफ पहुंचा। जहां नहर पटडी पर तीन नौ जवान लडके पुरानी बाइक के पास बैठे शराब पी रहे थे। जब वह उनके पास से निकला तो इन युवकों ने उसकी स्कूटी रुकवा ली और देसी कट्टा तान कर उसकी जेब से दस हजार जबरदस्ती छीन लिए और धमकी देकर बाता ब्राहमणी वाला पुल की तरफ तीनों लडके मोटरसाईकिल पर बैठकर भाग गए। उसने काफी आवाज लगाई, लेकिन कोई व्यकित नहीं मिला। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *