नवोदय विद्यालय, तितरम के हरगुन ने 96.80% अंक प्राप्त करके किया टॉप

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, तितरम, कैथल ने वर्ष 2024-25 की सीबीएसई कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम प्राप्त किया है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण से विद्यालय का नाम रोशन किया है। कक्षा 10वीं में मास्टर समर्थ चौधरी ने 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा 12वीं में मास्टर हरगुन ने 96.80% अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12वीं में हिंदी विषय में सबसे बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें औसत अंक 93% रहे। छात्रा सुनैना एवं गीतांजलि ने हिंदी में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इसके अतिरिक्त छात्र हरगुण ने भूगोल विषय में भी 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुचिता गुप्ता एवं उप-प्राचार्य श्री डालचंद गुप्ता ने सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ को इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *