अवैध देसी कट्टे सप्लाई करने के मामले आरोपी काबू

अवैध असला-अमुनेशन सप्लाई करने वालो पर शिकंजा कसते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा एक असला सप्लायर को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता  ने बताया कि 10 मई को एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के एएसआई जसमेर सिंह की टीम द्वारा थाना कलायत क्षेत्र रेलवे स्टेशन सजुमा की ओर जाने वाला रास्ता पर आरोपी गांव सजुमा निवासी रवि कुमार उर्फ राल को काबू किया गया था। जिसके कब्जे से एक 315 बोर अवैध देशी कट्टा तथा दो कारतूस बरामद हुए थे। थाना कलायत में दर्ज मामले की आगामी एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एसआई मनोज कुमार द्वारा करते हुए आरोपी जिला जींद के गांव हरनाम पुरा निवासी अंकित उर्फ गंजा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी रवि से पूछताछ उपरांत खुलासा हुआ था कि उसको यह असला अमुनेशन आरोपी अंकित द्वारा सप्लाई किया गया था। आरोपी के कब्जे से 1500 रुपए बरामद किए गए। आरोपी बुधवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *