पुलिस ने पकड़े 51 आरोपी, अपराधियों से सख्ती से निपटेगी पुलिस : एसपी
कैथल, 19 मई (कैथल खबर) : रविवार को पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार पूरे हरियाणा में अपराध नियंत्रण हेतु ऑपरेशन आक्रमण चलाया गया। जिसके तहत जिला कैथल पुलिस ने एसपी आस्था मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अथक प्रयास करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करते हुए आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे 51 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ऑपरेशन आक्रमण के तहत चले विशेष अभियान में एसपी आस्था मोदी के निर्देश पर सभी अपराध जांच शाखा एवं थाना व चौकी स्तर पर कुल 72 टीमों का गठन किया गया। जिसमें 335 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न जगहों पर रेड कर अलग-अलग शीर्षक के 19 मामले दर्ज किए गए। जिनमें आबकारी अधिनियम के 16 मामलों में 16 आरोपी काबू करके 267.75 बोतल देसी, 23 बोतल हथकढी, 21 बोतल अंग्रेजी शराब, 20 बोतल बीयर व 395 लीटर लाहण बरामद किया गया है। नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए सीआईए-1 पुलिस के एएसआई कमलजीत की टीम द्वारा वर्ष 2023 दौरान काबू किए गए एक नशा तस्कर से 20 किलोग्राम चुरापोस्त मंगवाने के मामले में आरोपी मंडवाल निवासी रंजीत को काबू कर लिया गया। जुआ, सट्टा खाईवाली करने वालो पर भी कार्रवाई करते हुए 5 मामलों में 6 आरोपियों को काबू किया गया, जिनके कब्जे से 9720 रुपए सट्टा राशी बरामद हुई। अवैध असला अमुनेशन रखने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए 3 मामलो में 3 आरोपियों को काबू करके 3 अवैध पिस्तौल बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त 3 भगोड़े आरोपियों व 4 नॉन बेलेबल वारंट वालों को भी काबू किया गया। इसके साथ साथ ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई करते हुए 180 वाहनों के चालान किए गए। एसपी ने कहा कि अपराधियों से सख्ती से निपटा जाएगा और जिले में अपराध बिल्कुल भी पनपने नहीं दिया जाएगा।
