घर में घुसा, नशीला पदार्थ सुंघाया, लाखों की चपत लगाई

कैथल। चीका की वकील कालोनी में एक दंपत्ति को घर में घुसे एक व्यक्ति ने मकान बिक्री की बात चलाकर नशीला पदार्थ सुुंघा दिया और घर से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में चीका की वकील कालोनी निवासी देवीदयाल का कहना है कि सायं के समय उसके घर पर एक अज्ञात व्यक्ति आया। उसने उसका नाम पूछा और कहा कि वह पेंटिंग का काम करता है। उसने उसे चाय पूछी तो उसने हां भर दी। इसके बाद जब वह चाय बनाने के लिए रसोई में गया तो वह अनजान व्यक्ति उसके साथ रसोई मे आ गया। उसके बाद उसने अपनी चाय स्टील के गिलास मे डाल ली। जब हम चाय पीने लगे तो मेरी पत्नी ने मकान बेचने की बात शुरू कर दी। हमने उसको रेट बता दिया, उसने कहा की वह अभी किसी को बुलाता है। उसने किसी को फोन किया और किसी को बुला लिया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद वह उसकी पत्नी से बात करने लगा। इसी बीच उसने उसकी पत्नी को कहा कि इसे होश में लाने के लिए सोने का पानी पिलाना पड़ेगा। जब उसकी पत्नी नेे सोने की चीज देने के आना कानी की तो उसने उसकी पत्नी के कानों से बाली छीनने की कौशिश की। वह व्यक्ति उनके ड्रेसिंग रूम मे आ गया और उसने ड्रेसिंग टेबल की भी तलाशी ली। इसके बाद मेरी पत्नी ने अपनी सहेलियो को फोन कर दिया। इसी बीच वह व्यक्ति घर से सोने व चांदी के जेवर चोरी करके ले गया । पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *