फेसबुक पर डाली फोटो को किया सेक्स वर्कर के तौर पर वायरल

पुलिस ने दर्ज किया अज्ञात के खिलाफ मामला
कैथल, 29 मई। एक महिला को फेसबुक पर अपनी फोटो अपलोड करना उस समय महंगा पड़ गया, जब किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी फोटो को सेक्स वर्कर के तौर पर वायरल कर दिया। महिला को अब समाज में सवालों के जवाब देने पड़ रहे हैं। कैथल पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह कैथल जिला के एक कस्बे की रहने वाली है। उसने एक फेसबुक आईडी बनाई हुई है और वह सोशल वर्कर का काम करती है जिसके कारण प्रार्थीया ने अपनी विडियो, भजन-कीर्तन, नाटकों की फोटो आदि इस फेसबुक आईडी पर शेयर की हुई हैं। उसकी आईडी पर समाजसेवी होने के कारण बहुत से लोग जुड़े हुए हैं। इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपनी फेसबुक आईडी पर उसकी फोटो का इस्तेमाल किया। इस अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी फोटो को सेक्स वर्कर के तौर पर वायरल किया हुआ है। जिस कारण उसे मानसिक व सामाजिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने अब इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *