पदक विजेता व प्रतिभागी खिलाड़ी नकद इनाम व छात्रवृति के लिए करें 18 जून तक आवेदन: राज रानी
जिला खेल अधिकारी राज रानी ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राज्य के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक विजेता व प्रतिभागी खिलाड़ियों को वर्ष एक अप्रैल 2024 तथा इसके बाद की खेल उपलब्धियों के लिए राज्य के नकद इनाम व छात्रवृति प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किए जा रहे है। अत: ऑनलाइन आवेदन 18 जून तक करने उपरान्त एक प्रति जिला खेल कार्यालय में जमा करवाएं। इसके अतिरिक्त जिन खिलाडि़यों द्वारा ऑनलाइन पहले ही आवेदन किया हुआ है, वह खिलाड़ी भी एक प्रति जिला खेल कार्यालय में जमा करवाएं। भविष्य में खिलाड़ी प्रतियोगिता समाप्त होने उपरांत ही नकद इनाम व छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन करें तथा इसके उपरान्त आवेदन की हार्ड कॉपी जिला खेल अधिकारी कार्यालय कैथल में जमा करवाए। विभाग के पोर्टल का यूआरएल http://haryanakhelcashaward.in तथा पोर्टल का नाम Cash Award Management System(CAMS) है।
