CM नायब सैनी 13 जुलाई को कैथल में मैराथन को दिखाएंगे हरी झंडी

मुख्यमंत्री के विशेष कार्यकारी अधिकारी (कम्यूनिटी, पुलिसिंग एवं आउटरीच) आईजी पंकज नैन ने कहा कि आगामी 13 जुलाई को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कैथल में मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी करेंगे। इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए सभी अधिकारी समय रहते अपने-अपने विभाग से संबंधित तैयारियां पूरी कर लें। इस मैराथन का थीम ड्रग फ्री हरियाणा रहेगा।

             मैराथन के आयोजन को लेकर लघु सचिवालय परिसर में आयोजित जिले के अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए आईजी पंकज नैन ने कहा कि हरियाणा उदय आउटरिच कार्यक्रम को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा कई जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत कैथल में आगामी 13 जुलाई को मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन इस मैराथन के लिए रूट तय करेगा। शुरूआती जगह से हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे। मंच से कलाकारों की प्रस्तुति के माध्यम से ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश देते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस मैराथन में अधिक से अधिक संख्या में युवाओं सहित जिला वासियों की भागीदारी के लिए एक पोर्टल बनाया जाएगा, जिसमें सभी धावक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। जिला प्रशासन सुनिश्चित करें कि स्कूलों, कॉलेजों से विद्यार्थी, स्वयं सेवी संस्थाओं के स्वयं सेवक, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी, महिला संगठन, व्यापारिक एवं अन्य जिले के संगठन से जुड़े लोग इस मैराथन में सक्रिय रूप से भाग लें। सरपंच व पार्षद सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्रों से लोग इस मैराथन में भाग लेकर लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि मैराथन को लेकर धावकों में विशेष क्रेज रहता है। बहुत से विदेशी धावक भी इनमें भाग लेते हैं। इसके लिए जिला प्रशासन गंभीरता से तैयारी करवाए। जो रूट तय किया जाए, उसमें गड्ढे आदि को समय से भरा जाए। समाज सेवी संस्थाएं इस मैराथन के रूट पर अपने स्टॉल भी लगा सकते हैं।

          डीसी प्रीति ने कहा मैराथन के आयोजन के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कार्यक्रम के नोडल अधिकारी आईजी पंकज नैन को आश्वस्त किया कि मैराथन का आयोजन भव्य रहेगा। जिले में भारी संख्या में युवा सहित लोग भाग लेंगे। इस अवसर पर एसपी आस्था मोदी, आरटीए गिरीश कुमार, एसडीएम अजय कुमार, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, आउटरीच कार्यक्रम सलाहकार पंखुड़ी गुप्ता, सुमित सैनी, बलदेव सिंह, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों में शिव शंकर पाहवा, नरेश कुमार ढुल, सुभाष नारंग, बलवंत, टेकचंद, कुलदीप, राजकुमार, प्रमोद, अशोक सैनी, सतपाल सैनी, गोविंद गर्ग, धर्मपाल, आरकेएसडी कॉलेज प्रिंसिपल प्रो. सत्यवीर मैहला, डा. बीरबल दलाल सहित जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş