4 किलो 90 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित आरोपी काबू

एक तरफ जहां पर एसपी आस्था मोदी के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा ना करने बारे आमजन को जागरूक किया जा रहा है, वहीं पर पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी मुहिम तहत थाना सीवन पुलिस द्वारा एक नशा तस्कर को 4  किलो 90 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सीवन पुलिस एसएचओ इंस्पेक्टर ओमप्रकाश अगुवाई में एएसआई शीशपाल की टीम दोपहर के समय बस अड्डा सीवन पर आने जाने वाले व्हीकलों की चेकिंग कर रही थी। सहयोगी सुत्रो से पुलिस को एक गुप्त जानकारी मिली कि सीवन निवासी अमनदीप सिंह गांजा फूल पत्ती बेचना का काम करता हैं। जिसके घर पर दबिश देकर उसे गांजा फूल पत्ती सहित काबू किया जा सकता है। सूचना विश्वसनीय होने कारण पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते हुए सीवन निवासी अमनदीप सिंह के मकान पर दबिश देकर संदिग्ध अमनदीप सिंह उपरोक्त को काबू कर लिया गया। नियमानुसार कार्रवाही तहत डीएसपी गुहला कुलदीप सिंह के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में प्लास्टिक कट्टे से 4 किलो 90 ग्राम गांजा फुल पत्ती बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सीवन में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई राजेश कुमार द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का शुक्रवार को अदालत से एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *