समाधान शिविरों में आई शिकायतों के समाधान में लापरवाही न बरतें अधिकारी-डीसी

डीसी प्रीति ने कहा कि जिला व उपमंडल स्तर पर हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तर का समाधान शिविर लघु सचिवालय के सभागार में तथा उपमंडल स्तर के समाधान शिविर एसडीएम कार्यालय में आयोजित किए जाते हैं। आमजन इन स्थानों पर आकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें, इसमें कोई भी लापरवाही न बरती जाए। डीसी प्रीति शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की समीक्षा बैठक करके संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही थी। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का तत्परता से समाधान करवाया जाए, यदि नियम अनुसार शिकायत का समाधान नहीं हो सकता तो इस बारे में शिकायतकर्ता को जानकारी दें। इसकी एटीआर सीटीएम कार्यालय में भेजें। इससे पहले राज्य स्तर पर वीडियो कांफ्रैंस के माध्यम से समाधान शिविरों की समीक्षा बैठक में जारी किए गए आवश्यक दिशा-निर्देश के बारे में भी चर्चा की। डीसी ने कहा कि पुरानी शिकायतों पर अधिक निगरानी करते हुए उनका समाधान करवाएं। उपमंडल स्तर पर सभी एसडीएम समाधान शिविरों में स्वयं बैठना सुनिश्चित करें और अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को इसमें शामिल करते हुए लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करवाएं। जो शिकायत ज्यादा पुरानी हैं, उनके समाधान के लिए तुरंत कार्रवाई की जाए। जिन समस्याओं का समाधान हो चुका है, उनकी एक्शन टेकन रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने उपरांत उपायुक्त कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने सीएम विंडों, जन संवाद पोर्टल तथा सोशल मीउिया पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की भी समीक्षा की। उन्होंने नगर आयुक्त, बिजली निगम, पंचायत, राजस्व, लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को संबंधित विभाग से जुड़ी शिकायतों बारे आवश्यक निर्देश जारी किए। इस मौके पर जिला नगर आयुक्त सुशील कुमार, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, एसडीएम अजय कुमार, डीडीपीओ कंवर दमन, डीडीए डॉ. बाबू लाल व इनके अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş