तीन से पांच जुलाई को होगा जिला स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का आयोजन

कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि जिला स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता (महिला व पुरुष )सीनियर कैटेगरी का आयोजन तीन से पांच जुलाई तक होगा। यह प्रतियोगिता 26 खेलों में होगी। ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, रिहायशी प्रमाण-पत्र, फैमिली आईडी साथ लेकर आएं। तीन जुलाई को सुबह 8 बजे आर्चरी प्रतियोगिता डीएवी कॉलेज चीका, सुबह 9 बजे ताइक्वांडो प्रतियोगिता डीएवी कॉलेज चीका में व सायं 4 बजे बास्केटबॉल प्रतियोगिता चौ. छोटू राम इंडोर स्टेडियम कैथल में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि चार जुलाई को सुबह सात बजे कुश्ती प्रतियोगिता ग्यारह रूद्री विद्या मंदिर स्कूल कैथल, सुबह 8 बजे एथलेटिक्स प्रतियोगिता डीएवी कॉलेज चीका, सुबह 9 बजे बैडमिंटन प्रतियोगिता नव्य बैडमिंटन एकेडमी कैथल, क्याकिंग एड क्लोईग, फेंसिंग, जुड्डो, कबड्डी, रोविंग प्रतियोगिता चौ. छोटू राम इंडोर स्टेडियम कैथल, हॉकी प्रतियोगिता हाबड़ी, लॉन टेनिस प्रतियोगिता डीएवी स्कूल पुलिस लाईन कैथल, स्विमिंग शैमरॉक पब्लिक स्कूल कैथल, टेबल टेनिस प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जखोली अड्डा कैथल, भारतोलन प्रतियोगिता डीएवी कॉलेज चीका, क्रिकेट प्रतियोगिता पुलिस लाईन कैथल, नैटबाल आरकेएसडी कॉलेज कैथल व खो-खो प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरसौला कैथल, सांय तीन बजे फुटबॉल प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर, पूंडरी, सायं चार बजे जिमनास्टिक प्रतियोगिता चौ. छोटू राम इंडोर स्टेडियम कैथल, साइकिलिंग प्रतियोगिता मिनी स्टेडियम पबनावा, वॉलीबॉल प्रतियोगिता गुरू गोविंद सिंह खेल स्टेडियम पट्टी अफगान कैथल को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा पांच जुलाई को सुबह 9 बजे शूटिंग प्रतियोगिता नेहरा शुटिंग एकेडमी कैथल, सायं 4 बजे बॉक्सिंग प्रतियोगिता आरकेएसडी कॉलेज कैथल में आयोजित होंगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu