US President Joe Biden, Indian Prime Minister Narendra Modi and Indonesian President Joko Widodo walk with other leaders through the Taman Hutan Raya Ngurah Rai Mangrove Forest on the sidelines of the G20 Leaders' Summit at Nusa Dua, Bali, Indonesia, Tuesday Nov. 16, 2022. (Bay Ismoyo/Pool Photo via AP)

एक तरफ जहां जिला पुलिस द्वारा एसपी आस्था मोदी के निर्देशानुसार आमजन को नशा ना करने बारे जागरूक किया जा रहा है, वहीं पर नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में थाना गुहला पुलिस द्वारा गुहला क्षेत्र से 2 नशा तस्करों को 2.91 ग्राम हेरोइन सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना गुहला पुलिस के एसआई रामचंद्र सिंह की टीम रात्रिकालीन गश्त दौरान सरकारी हस्पताल गुहला के पास मौजूद थी। जहां पुलिस को सहयोगी सुत्रो से गुप्त जानकारी मिली कि अभी कुछ देर में स्कूटी पर एक नौजवान लड़का व एक महिला चीका से नहरी रास्ते होते हुए गुहला आ रहे है, नोजवान लड़के के पास नाजायज असला मिल सकता है। सूचना विश्वसनीय होने के कारण सतर्कता व मुस्तैदी का परिचय देते हुए पुलिस टीम द्वारा नहरी रास्ता गऊशाला के पास नाकाबंदी शुरू की गई। कुछ समय बाद चीका की तरफ से आए संदिग्ध स्कूटी सवार एक नौजवान लड़का व महिला को पुलिस द्वारा रुकवाया गया। जिनकी पहचान रंधावा पंजाब हाल चीका निवासी राकेश उर्फ नेजी व महिला की पहचान मानसा जिला संगरूर पंजाब हाल चीका निवासी गुग्गु के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार ली गई तलाशी दौरान महिला के कब्जे में लेडीज पर्स से 2.91 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद हुआ। जिस बारे दोनो आरोपियों के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे थाना गुहला से एएसआई अमित कुमार व लेडी एएसआई बबीता द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी वीरवार को अदालत में पेश किए जाएगें, जिनसे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *