सीएम की घोषणाओं पर काम में तेजी लाएं अधिकारी-डीसी

डीसी प्रीति ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर काम में तेजी लाते हुए उन्हें तय समय सीमा में पूरा करवाएं। जिस काम के लिए पैसा आबंटित हो जाता है, उस पर तुरंत काम शुरू करवाएं। ताकि समय ज्यादा लगने पर लागत न बढ़े और उसी बजट में काम पूरा जो जाए। आपसी विभागीय तालमेल में कमी है तो संबंधित अधिकारी बैठक करें। यदि फिर भी समाधान नहीं होता है तो उन्हें जानकारी दें। इसके साथ-साथ जो भी काम किया जाए, उसकी एटीआर पोर्टल पर अपडेट करते रहें। गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता सहन नहीं होगा। यदि कोई लापरवाही मिलती है तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।डीसी प्रीति सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में मुख्यमंत्री द्वारा जिले में की गई घोषणाओं पर हुए काम की समीक्षा कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि सीएम की घोषणाओं पर जो भी काम हो, उसे पोर्टल पर अपडेट करते रहें। पोर्टल पर कुछ ओर डाटा होगा और धरातल पर यदि स्थिति अलग मिलती है तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी की जवाबदेही तय होगी। उन्होंने बैठक में कई विभागों के कार्यों के जमीनी स्तर पर व पोर्टल पर अपडेशन को दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही नोडल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि घोषणाओं पर जिस भी विभाग द्वारा काम किया जा रहा है, उनके साथ तालमेल बनाते हुए कागजों में सही जानकारी अपडेट होती रहे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि नोडल विभाग को कोई भी विभागीय अधिकारी उचित डाटा उपलब्ध नहीं करवाता तो उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने बैठक में न पहुंचने पर एक्सईएन सिंचाई विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डीसी प्रीति ने कहा कि अधिकारी बैठक में पूरी तैयारी के साथ आएं। मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार जो भी सड़कें बनाई जा रही हैं, उन पर संकेतक बोर्ड सहित सभी सुरक्षा नियमों की पालना सुनिश्चित की जाए। डीसी ने यह भी कहा कि जिला स्तर पर एक दूसरे विभाग द्वारा यदि कोई एनओसी जारी की जानी है तो संबंधित विभाग के अधिकारी के साथ बैठक करें। डीसी ने कहा कि विकास कार्यों के लिए अनुमानित लागत रिपोर्ट समय पर भेजें। ताकि बजट आवंटित होने पर समय पर काम पूरा किया जा सके। बैठक के दौरान डीसी प्रीति ने विशेष रूप से महर्षि वाल्मीकि विश्वविद्यालय भवन, लुवास विश्वविद्यालय का रीजनल सेंटर, सिटी स्कवेयर, सड़कें, पूंडरी में सीसीटीवी कैमरे लगाने, पाई गांव में कबड्डी अकादमी आदि पर चर्चा की। उन्होंने पीडब्ल्यूडी, जन स्वास्थ्य, नगर निकाय, खेल विभाग तथा पंचायत विभाग को इन घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा करवाने को लेकर निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद सुरेश राविश, डिप्टी सीईओ रितु लाठर, सीएमओ डा. रेणु चावला, पंचायत विभाग के कार्यकारी अभियंता नारायणदत, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता वरुण कंसल व सुरेंद्र सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग से कार्यकारी अभियंता विकास बाल्याण सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu