1 किलो 230 ग्राम अफीम सहित नशा तस्कर काबू

एक तरफ जहां जिला पुलिस द्वारा एसपी आस्था मोदी के निर्देशानुसार आमजन को नशा ना करने बारे जागरूक किया जा रहा है, वहीं पर नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक्स सैल द्वारा थाना सदर क्षेत्र से एक नशा तस्कर को 1 किलो 230 ग्राम अफीम सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई राजबीर सिंह की अगुवाई में एसआई बलराज की टीम शाम के समय गश्त दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि गांव गुहणा निवासी खुशविंद्र सिंह नशा बेचने का काम करता है जो आज अपनी आई-20 गाड़ी में नशा सप्लाई करने के लिए जाएगा। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते हुए गुहना-पाडला रोड पर अग्रवाल भट्ठे के पास नाकाबंदी करके गुहणा की तरफ से आई उपरोक्त गाड़ी को रोकने के लिए इशारा किया तो आरोपी ने गाड़ी छोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे मौके पर ही काबू लिया। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे एईटीओ कैथल कंचन पांडे के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से एक पारदर्शी पन्नी से 1 किलो 230 ग्राम अफीम बरामद हुई। जिस बारे थाना सदर में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई नरेंद्र सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी से व्यापक पूछताछ के लिए 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu