मोबाइल चोरी करने के मामले में आरोपी काबू
दुकान से मोबाइल चोरी करने के मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एसआई जयभगवान सिंह की टीम द्वारा करते हुए खरंका निवासी गोपाल राम को काबु कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डोगरा गेट कैथल निवासी बीरबल सिंह की शिकायत अनुसार 25 जून को उनके क्लिनीक में चार्ज पर लगा मोबाइल को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। जिस बारे में थाना शहर में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोबाइल बरामद कर लिया गया। आरोपी बुधवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
