अवैध शराब तस्करो पर एसपी आस्था मोदी के निर्देशानुसार शिकंजा कसते हुए अलग अलग 3 मामलों में 3 आरोपी काबू किए गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना तितरम पुलिस के ईआरवी पर तैनात एसआई ईश्वर सिंह की टीम देवबन कैंची पर मौका मौजूद थी। जहां एक गुप्त सूचना मिलने उपरांत देवबन कैंची पर नाकाबंदी करके बाइक पर सवार आए संदिग्ध गांव कसान निवास निवासी सुनील कुमार को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे में  प्लास्टिक कट्टे से 14 बोतल देशी शराब बरामद हुई। मौके पर पहुंचे थाना तितरम से एचसी कपील द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे मामले में थाना सीवन क्षेत्र में ईआरवी पर तैनात एसआई आजाद सिंह की टीम को एक लड़ाई झगड़ा की सूचना मिलने पर गांव उमेदपुर निवासी फतेह सिंह के मकान पर कमरे में फतेह सिंह हाजिर मिला जिसके कमरे की तलाशी दौरान 11 बोतल हथकड़ी शराब बरामद हुई। मौके पर पहुंचे थाना सीवन से एएसआई राजेश कुमार द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरे मामले में थाना सीवन पुलिस के एएसआई राजेश व एचसी बलजीत सिंह की टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी करके पक्की पिसौल की तरफ से आए संदिग्ध गाड़ी सवार आर के पुरम जिला करनाल निवासी अश्वनी को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे में गाड़ी से 48 बोतल देशी शराब बरामद हुई। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग अलग मामले दर्ज करके पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *