सरकार की व्यवस्थाओं से खुश नजर आए सीईटी परीक्षार्थी

दो दिन तक चली सीईटी परीक्षा में प्रदेश सरकार के आदेशानुसार जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सुगम तरीके से परीक्षा संपन्न करवाने के लिए अभूतपूर्व प्रबंध किए। रोडवेज की मुफ्त बस सेवा के साथ साथ बस स्टैंड से परीक्षा केंद्र तक निशुल्क शटल बसें मुहैया करवाई गई। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न इसको लेकर रोडवेज, विभिन्न निजी स्कूलों के चालक-परिचालक पसीना बहाते नजर आए। अभ्यर्थियों ने सरकार व जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की खुल कर प्रशंसा की और कहा कि नायब सरकार ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए नायाब प्रबंध किए थे। जिसकी वजह से परीक्षार्थियों बिना किसी परेशानी के परीक्षा दे पाए।

          जींद से कैथल परीक्षा देने आई सविता ने कहा कि कैथल आने के लिए बस की सुविधा बहुत अच्छी रही। पहले एक बस में कई-कई सवारियां आती थी, खड़ा होने के लिए भी जगह नहीं मिलती थी लेकिन इस बार सभी बच्चे सीट पर बैठ कर आए और बिल्कुल सुविधा से आए। कैथल बस स्टैंड  से भी शटल बस ने सेंटर पर समय पर पहुंचा दिया था। सुगम यात्रा के कारण थकावट आदि नहीं हुई और परीक्षा भी अच्छी हुई। नायब सरकार ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए नायाब प्रबंध किए थे, हम उनका तह दिल से धन्यवाद करते हैं।

          नरवाना से कैथल सीईटी की परीक्षा देने आई नसीहत ने कहा कि सीएम साहब का बहुत बहुत धन्यवाद जो उन्होंने हमें आने जाने के लिए इतनी अच्छी सुविधा दी। नरवाना से कैथल के लिए सीधी बस मिल गई थी। यहां कैथल पहुंचते ही आगे आगे बसें मिल गई थी। यात्रा बिल्कुल निशुल्क थी। हमारा एक भी पैसा नहीं लगा। बसों के आगे पोस्टर लगाए हुए थे कि कौन सी बस किस सेंटर पर जाएगी। हमें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई।

          नरवाना से अपनी बेटी का परीक्षा दिलवाने आई शालू ने कहा कि हम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बहुत धन्यवाद करते हैं कि इस बार हमें बसों की सर्विस बहुत अच्छी मिली। नरवाना से कैथल तक सीट पर बैठ कर आए। यात्रा बिल्कुल सुगम एवं निशुल्क थी। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले ही पहुंच गए।

          जींद से कैथल में परीक्षा देने आई नेहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी ने परीक्षा के लिए बहुत अच्छी सुविधा दी है। हमें हमारे सामान्य बस स्टैंड से बस उपलब्ध हुई थी। यहां कैथल पहुंचने पर भी आगे बस मिल गई थी, जिसमें हमें परीक्षा केंद्र के बिल्कुल गेट पर उतारा गया।

          सीईटी परीक्षार्थी प्रीति ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने परीक्षार्थियों के आवागन के लिए बहुत अच्छी सुविधा मुहैया करवाई है। सुबह साढे पांच बजे बस मिल गई थी। कैथल बस स्टैंड से परीक्षा केंद्र के लिए भी बस उपलब्ध करवाई गई थी। हमें सरकार, एचएसएससी तथा जिला प्रशासन का धन्यवाद करते हैं।

नरवाना से आई श्वेता ने कहा कि कैथल बस अड्डा व बस अड्डे से परीक्षा केंद्र तक और वापसी में बस अड्डे तक बिना पैसा खर्च किए आई है। सरकार ने बस की अच्छी सुविधा दी है। सरकार ने पहले भी बिना पर्ची-खर्ची के नौकरी दी है। अब मैंने बिना किसी खर्च के जैसे परीक्षा दी है, मुझे उम्मीद है कि अब बिना पर्ची व बिना खर्ची के परीक्षा पास हुई तो मुझे भी जॉब भी मिल जाएगी। सरकार का इन प्रबंधों के लिए आभारी हूं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu