आरकेएसडी कॉलेज, आईजी कॉलेज व जाट शिक्षण संस्थान में एआई की फ्री कोचिंग
-शिक्षण संस्थान संचालकों व स्टाफ ने किया रणदीप सुरजेवाला व आदित्य सुरजेवाला का आभार व्यक्त
कैथल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला व कैथल के विधायक आदित्य सुरजेवाला के सहयोग से वधवानी फाउंडेशन की ओर से एआई फार सोशल इम्पैक्ट, बैंगलूरू कर्नाटक के एग्जीक्यूटिव वाईस प्रैजिडेंट स्किलिंग सुनील दहिया एवं डायरेक्टर इंस्टिट्यूटन रमन हांडा ने प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के साथ पारस्परिक संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उच्च शिक्षा में आर्टिफिशल इंटेलिजेंश: शिक्षण-अधिगम की समस्याएं शीर्षक के तहत इससे संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई एवं इन आधारों पर भविष्य में संस्थान के द्वारा महाविद्यालय को सहयोग का आश्वासन संस्थान के प्रशासन मुखियाओं ने दिया।
राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला व कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कैथल जिला के शिक्षा संस्थानों में आर्टिफिशल इंटेलिजेंश के शिक्षण अधिगम में प्रयोग बढाने पर जोर दिया। सुनील दहिया ने महाविद्यालय में इसकी ट्रैनिग सत्र लगाने एवं इसके प्रसार के लिए टुल एवं एजेंट उपलब्ध करवाने की बात कही। विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने शिक्षा में एआई के प्रयोग, चुनौतियां, अवसर एवं सुझावों को पटल पर रखा, जिनका मुख्य वक्ताओं ने निराकरण विशेषज्ञ कथन के साथ किया।
रणदीप सुरजेवाला व आदित्य सुरजेवाला द्वारा इंदिरा गांधी महाविद्यालय, आर के एस डी महाविद्यालय व जाट शिक्षण संस्थान में वधवानी फाउंडेशन की ओर से एआई की फ्री कोचिंग जारी करने पर शिक्षण संस्थान संचालकों ने रणदीप व आदित्य सुरजेवाला का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर आईजी कॉलेज के संचालक राम बहादुर खुरानिया, जगदीश बहादुर खुरानिया, नरेन्द्र मिगलानी, पुनीत गुप्ता, सतीश चावला, बलराज मित्तल, निशांत खुरानिया, अंकित खुरानिया, विनय बंसल, रचित खुरानिया, आरकेएसडी महाविद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर प्रधान आरवीएस एवं प्रबंधन समिति अश्वनी शोरेवाले, महासचिव आरवीएस एवं प्रबंधन समिती पंकज बंसल, कोषाध्यक्ष सुनील चौधरी, डायरेक्टर फार्मेसी नवनीत गोयल, प्रधान बीएड कालेज जगदीश गुप्ता एवं सम्मानित कोलिजीयम मैंबर प्रवीण जैन, प्राचार्य डॉ राजबीर पारासर, प्राचार्य प्रभारी सांध्यकालिन सत्र डॉ हरिन्द्र गुप्ता ने और जाट शिक्षण संस्थान के प्रधान राजकुमार बैनीवाल, उपप्रधान बलजिंद्र बनवाला, सेक्रेटरी रश्मि ढुल, कोषाध्यक्ष बलकार नैन सहित कॉलेज के टीचिंग स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत किया।
