कनाडा भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी, आरोपी काबू

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपियों पर एसपी आस्था मोदी के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी मुहिम दौरान कनाडा भेजने के नाम पर 8 लाख रुपए ठगी मामले की जांच इकनॉमिक सैल प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की अगुवाई में एएसआई जसबीर सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव सुहाना जिला अंबाला निवासी परविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खुराना रोड कैथल निवासी अनिरुद्ध की शिकायत अनुसार वह विदेश जाना चाहता था। अंबाला निवासी उसके मामा ने जनवरी 2023 में उसे बताया था कि परविंद्र युवाओं को विदेश भेजने का कार्य करता है। उससे आठ लाख रुपये में बात तय हो गई। 4 जनवरी 2024 को आरोपित के कहने पर फाइल खर्च के नाम पर 20 हजार रुपये भेज दिए। उसे डेढ़ महीने में ही कनाडा भेजने का आश्वासन दिया। बताया कि टूरिस्ट वीजा होटल बुकिंग के नाम पर ही लगेगा। फर्जी दस्तावेज दिखाकर कहा कि कनाडा में कमरा उसके नाम से बुक कर दिया है। होटल का किराया और टैक्स के नाम पर उससे 80 हजार रुपये ले लिए थे। 23 जनवरी 2024 को बायोमेट्रिक करवाने के नाम पर चंडीगढ़ बुलाकर उससे 20 हजार रुपये लिए गए। 26 फरवरी को आरोपित खुराना रोड घर के पास आया और कहने लगा कि उसका वीजा आ गया है। उससे छह लाख रुपये नकद ले लिए थे। अलग अलग बात कहकर आरोपी द्वारा उससे 8 लाख रुपए ले लिए गए। 15 अप्रैल को उसे वीजा रद्द होने की जानकारी दी गई और कहा कि पैसे वापस कर देगा। 24 नवंबर 2024 को आरोपित ने पैसे वापस देने के नाम पर चेक दिए थे। उनमें भी कटिंग की हुई थी। इसके बाद आरोपित ने पैसे देने से मना कर दिया और उसके साथ आठ लाख रुपये की ठगी की गई है। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया गया। आरोपी का व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से 1 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *