तिरंगा हमारा मान एवं स्वाभिमान : डा. विजय लक्ष्मी

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों से आए 105 विद्यार्थियों ने भाग लिया और तिरंगे झंडे पर विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाए।

इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी डा. विजय लक्ष्मी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल का अवलोकन किया और उनकी सराहना की।

          जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। तिरंगा हमारा मान एवं स्वाभिमान है और इस पर हमें अभिमान है। हर घर तिरंगा अभियान हर भारतीय को अपने घरों में तिरंगा लाने और हमारे देश की आजादी के जश्न में इसे गर्व से फहराने का निमंत्रण देता है। इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के भीतर देशभक्ति की गहरी भावना जगाना और हमारे राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में अधिक समझ विकसित करना है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा बहुत सुंदर मॉडल बनाए गए। जिसमें हमारे देश की संस्कृति एवं राष्ट्रीय ध्वज की अलग अलग प्रकार की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर प्रवीन थरेजा, निधी, प्रभजोत कौर, जगदीश कुमार, मोनिका व मुकेश सहित अन्य अध्यापक गण मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *