कातिलाना हमले करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

वर्ष 2024 दौरान थाना चीका क्षेत्र में दर्ज कातिलाना हमला करने के मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश चंद की अगुवाई में एएसआई तरसेम सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी जिला कुरुक्षेत्र के गांव सयोंसर निवासी अजय कुमार उर्फ बादल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डन्डौता निवासी संजय की शिकायत अनुसार उसने करीब डेढ़ साल पहले गांव के ही रामदिया से 7.5 एकड़ और बीरबल से 1 एकड़ जमीन खरीदी थी। कब्जा लेने और बिजली कनेक्शन को लेकर रामदिया, उसका बेटा रिंकू, बीरबल, जसबीर पुत्र रुलदु व रुलदु पुत्र रामस्वरूप से रंजिश चल रही थी और ये लोग कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके थे। 22 जुलाई 2024 को सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने साथी जितेंद्र के साथ मोटरसाइकिल पर चीका जा रहा था। गांव कल्लर माजरा गोदामों के पास सफेद स्विफ्ट कार ने टक्कर मारकर गिरा दिया। कार से जसबीर व अन्य चार युवक गंडासियों के साथ उतरे और सिर, हाथ व पैरों पर वार कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। जितेंद्र के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजन उसे पार्क हॉस्पिटल पटियाला लेकर पहुंचे, जहां वह उपचाराधीन था। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में पहले ही 5 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। आरोपी अजय भी उक्त वारदात में शामिल था। आरोपी मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *