जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में डीसी प्रीति ने जारी किए आदेश

डीसी प्रीति ने विदेश भेजने को लेकर धोखाधड़ी की एक शिकायत पर पुलिस को निर्देश दिए कि पीड़ित की शिकायत अनुसार एफआईआर करवाकर उसे न्याय दिलवाएं। इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस के साथ तालमेल बैठाना पड़े तो वहां से सहयोग लें ताकि पीड़ित को बेवजह चक्कर न काटने पड़ें।

          डीसी प्रीति शुक्रवार बाद दोपहर लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में लोगों की शिकायतें सुन रहीं थीं। बैठक में कुल 14 में से सात शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। बैठक में पहली शिकायत में सीवन गेट निवासी मनजीत सिंह ने आरोप लगाया था कि उसने उसकी बेटी को विदेश भेजने के लिए रवि व अन्य से संपर्क किया। जो चंडीगढ़ में फर्म चलाते हैं। उन्होंने उसकी बेटी को विदेश न भेजकर उसके साथ नौ से दस लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। इस पर डीसी ने पुलिस उपाधीक्षक गुरविंद्र से पूछा कि अभी तक एफआईआर क्यों नहीं हुई? डीएसपी ने चंडीगढ़ का मामला होने की बात कही। डीसी ने पुलिस को निर्देश दिए कि पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर करवाकर न्याय दिलवाएं।  इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस से कोऑर्डिनेट करें। इस शिकायत को लंबित रखा गया।

          दूसरी शिकायत में जनकपुरी कालोनी निवासी सतीश कुमार ने शिकायत दी कि उसके पड़ोस में किराये पर रहने वाले चार युवकों को गली में शराब पीने पर टोकने पर उसके साथ मारपीट की। पुलिस में शिकायत के बावजूद आरोपी उसे धमकी देते हैं। मुंह पर कपड़ा बांध कर बाइक पर घूमते हैं। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। डीसी प्रीति ने इस मामले को लंबित रखते हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

          तीसरी शिकायत में बालू निवासी गुरदेव सिंह ने आरोप लगाया कि वह भ्रष्टाचार निरोधक कार्यालय में एक कर्मचारी को रंगे हाथों पकड़वाने की शिकायत लेकर गए थे। वहां उपस्थित अधिकारी ने सीधे संबंधित कर्मचारी को फोन कर दिया। वह कर्मचारी पहले से ही इस अधिकारी को जानता था। उसने मिलीभगत की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से आए डीएसपी के जवाब पर डीसी ने इस शिकायत का निपटारा करते हुए एसडीएम कैथल को निर्देश दिए कि वे इस बैठक में रखी गई शिकायत को लेकर ब्यूरो के एडीजीपी को पत्र लिखें। उन्होंने ब्यूरो के डीएसपी को भी निर्देश दिए कि उन्होंने एडीजीपी को जो पत्र लिखा है, उसके जवाब बारे कमेटी को अवगत करवाएं।

          अगली शिकायत में प्रताप गेट कैथल पर संचालित संत गुरु रविदास सभा की शिकायत में सभा प्रधान ने यहां चलाए जा रहे संत गुरु रविदास पब्लिक स्कूल के प्रांगण में भरे पानी की निकासी व मिट्टी भराव की मांग की। जिस पर डीसी ने डीएमसी, तहसीलदार, ईओ व सभा के एक सदस्य की कमेटी गठित करते हुए जमीन की मलकियत व मिट्टी भराव को लेकर रिपोर्ट देने को कहा। साथ ही नगर परिषद अधिकारियों को स्कूल से पानी की निकासी करवाने के निर्देश दिए।

          अगली शिकायत में मटौर निवासी दिलबाग सिंह ने कहा कि उसने अपनी पत्नी सुनीता के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था। उसका आवेदन स्वीकार हो गया था। पंचायत सचिव ने उसे बुलाकर उसका आवेदन स्वीकृत होने बारे सूचना दी थी। इसके बाद जब वह जेई से मिला तो जेई ने उससे 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। जब उसने पैसे देने से इंकार कर दिया तो जेई ने उसे धक्के मार कर बाहर निकाल दिया और उसे योजना से भी अपात्र कर दिया। डीसी ने इस शिकायत पर सुनवाई करते हुए एसडीएम कैथल अजय सिंह को निर्देश दिए कि वे इस मामले की जांच कर उन्हें रिपोर्ट देंगे।

          सेक्टर 19 निवासी सुरेश कुमार की सेक्टर में टूटे हुए गेट को लगवाने, गड्डा भरवाने संबंधी शिकायत को अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई किए जाने पर निपटा दिया गया।

          कैथल निवासी श्याम लाल व अन्य की सीवरेज संबंधी शिकायत पर अधिकारियों की कार्रवाई से शिकायतकर्ता के संतुष्ट पाए जाने पर शिकायत का निपटान कर दिया गया।

          पीड़ल गांव निवासी जयपाल ने शिकायत दी थी कि उसके खेत में ट्यूबवेल के लिए बिजली कनेकशन नहीं दिया जा रहा है। विभाग द्वारा कनेक्शन जारी किए जाने पर इस शिकायत का भी मौके पर निपटान कर दिया गया।

          जुलानी खेड़ा गांव वासी विक्रम सिंह ने अवैध खुर्देे के कारण हो रही परेशानी के चलते खुर्दा बंद करवाने की मांग की। डीसी प्रीति ने संबंधित विभाग से जवाब लिया। विभागीय अधिकारियों ने इस खुर्दे को शिफ्ट किए जाने का आश्वासन दिया है। इस शिकायत को लंबित रखा गया है।

          जगदीशपुरा निवासी रानी ने आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में 134 ए के तहत दाखिला न दिए जाने की शिकायत पर शिक्षा विभाग से रिपोर्ट मांगी। विभाग ने बताया कि 134 ए बंद हो गई है, यह आवेदन आरटीई के तहत किया गया था। जो नियम पूरे न किए जाने के कारण स्वीकार नहीं हुआ। डीसी ने इस शिकायत का निपटान करते हुए आरटीई के तहत अब तक आई सभी शिकायतों की रिपोर्ट कमेटी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

          अगली शिकायत में सदरहेड़ी निवासी हरदीप सिंह ने विकलांग छात्रवृत्ति योजना का लाभ न मिलने पर कार्रवाई की मांग की थी। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी के जवाब पर डीसी ने इस शिकायत को शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देकर इस शिकायत को लंबित रखने के निर्देश दिए।

          सेगा निवासी संदीप कुमार ने शिकायत दी थी कि उसकी भाभी का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा। सीएमओ ने मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जाने की जानकारी दी। जिस पर डीसी ने इस शिकायत का निपटान कर दिया।

          कसान निवासी कुसुम की शिकायत थी कि उसके बैंक खाते से 5600 रुपये की मनरेगा से आई राशि काट ली। इस पर एलडीएम ने बताया कि यह राशि लोन के माध्यम से फोन खरीदने के कारण काटी गई है। डीसी ने बजाज फाइनेंस को कमेटी में तलब करने के निर्देश दिए और शिकायत को लंबित रखा है।

          बैठक में अंतिम शिकायत में सौंगरी गुलियाणा निवासी चांदी देवी ने उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर देने की मांग की। डीसी प्रीति ने उज्जवला योजना बंद होने के कारण रेडक्रॉस सोसाइटी से उसे गैस कनेक्शन दिए जाने के निर्देश दिए। साथ ही सीईओ जिला परिषद को निर्देश दिए कि महिला के घर की जांच करवाकर नियमानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाएं।

          इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सुरेश संधू, भाजपा नेत्री शैली मुंजाल, भाजपा नेत्री निधि मोहन, जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य शक्ति सौदा, गोपाल सैनी सहित जिला कष्ट निवारण समिति के नए बनाए गए सदस्य व अन्य गणमान्य लोग व अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu