अमेरिका भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी 2 आरोपी काबू

विदेश भेजने के सब्जबाग दिखाकर आमजन से ठगी करने वाले आरोपियों पर एसपी आस्था मोदी के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसे ही अमेरिका भेजने के नाम पर 5.41 लाख रुपए ठगी करने के मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की अगुवाई में एएसआई रामपाल की टीम द्वारा करते आरोपी विक्रमजीत निवासी अमृतसर (पंजाब) तथा कृष्ण कुमार निवासी पेहवा जिला कुरुक्षेत्र को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव करोड़ा निवासी महाबीर की शिकायत अनुसार उसका बेटा मोनू, जो पहले से यू.के. में रह रहा है। अमेरिका जाना चाहता था। इसी कार्य के लिए गांव जौरासी कलां, जिला कुरुक्षेत्र निवासी कृष्ण कुमार ने विदेश भेजने का झांसा देकर 24 लाख 50 हजार रुपये की मांग की थी। आरोपियों के बहकावे में आकर शिकायतकर्ता ने विभिन्न किस्तों में कुल 5 लाख 41 हजार रुपये कृष्ण के अन्य साथी अमृतसर निवासी विक्रमजीत के बैंक खाते में जमा करवा दिए। पैसे लेने के बाद भी आरोपी न तो काम करवाया और न ही रकम लौटाई। जिस बारे थाना पूंडरी में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 66 हजार रुपए बरामद किए गए। आरोपी 1 लाख 45 हजार रूपए शिकायतकर्ता को पहले ही वापिस कर चुके है। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *