बाइक चोरी मामले में 2 आरोपी काबू
बाइक चोरी करने के एक मामले की जांच थाना गुहला एसएचओ इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एएसआई मुकेश कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव चाणचक निवासी मिथुन व सुखा को काबू कर लिया गया। गुहला एसएचओ इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव कलरमाजरा निवासी जयपाल की शिकायत अनुसार 24 सितंबर को वह अपनी बाइक को गुहला माइनर की पटड़ी पर खड़ी करके बीड़ में चला गया, वापिस आकर देखा तो अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गया। जिस बारे थाना गुहला में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली गई। दोनों आरोपी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
