देसी पिस्तौल व 1 कारतूस सहित आरोपी काबू

अवैध असला-अमुनेशन रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी उपासना के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा थाना शहर क्षेत्र से एक आरोपी को काबू किया गया है। जिसके कब्जे से एक 315 बोर देसी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव युनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की अगुवाई में एएसआई राममेहर की टीम शाम के समय गश्त दौरान चंदाना गेट कैथल पर मौजूद थी। जहां पर पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली की शिवनगर से सिला खेड़ा रोड जींद खनोरी बाईपास के पास एक युवक किसी के इंतजार में खड़ा है। जो अपने साथ नाजायज असला लिए हुए है। जिसको रेड करके काबु किया जा सकता है । सूचना विश्वसनीय होने कारण पुलिस द्वारा उक्त स्थान पर दबिश देकर संदिग्ध शक्ति नगर कैथल निवासी मुकेश को काबू कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध देशी पिस्तौल व 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई संदीप सिंह द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *