गांव बड़सीकरी में मटौर निवासी युवक की हत्या करने के मामले में 8वां आरोपी काबू

गांव बड़सीकरी में मटौर निवासी युवक की हत्या करने के मामले की जांच थाना कलायत प्रबंधक इंस्पेक्टर सतपाल सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव बड़सीकरी निवासी नरेश उर्फ नेशी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मटौर निवासी सतपाल सिंह की शिकायत अनुसार बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे उसका  बेटा प्रवीन गांव खडालवा के शिव मंदिर में माथा टेकने गया था। वह शाम तक वापस नहीं लौटा। रात डेढ़ बजे बड़े भाई के घर पर गांव का ही युवक सोनू, दीपक व सतीश आए। उन्होंने कहा कि प्रवीन को चोटें लगी हैं, घर आए तो खाना खिलाकर अपने पास सुला लेना। सुबह बड़सीकरी के सरपंच के माध्यम से बेटे की मौत की सूचना मिली। वह गांव बड़सीकरी पहुंचे तो प्रवीन वहां खून में लथपथ था तथा मृत अवस्था में मिला। बड़सीकरी के अमित, मटौर के सतीश व दीपक ने परिवार को बताया कि रात 11:30 से 12 बजे वे प्रवीन के साथ बड़सीकरी कला पहुंचे थे। अचानक गुरजीत, प्रदीप, मनीष, बंसल, दया, नरेश, सिंदा, काला, मनोज, गुरमेज, दरबारा, वकील, बिन्नी, विकास, विक्की, कृष्ण, गोविंदा, बिट्टू, गुरजेंट ने गंडासी, कुल्हाड़ी व डंडों से हमला कर दिया। गुरमेज ने प्रवीन के सिर में व सलिंद्र ने हाथ पर गंडासी मारी। आरोपियों ने 3 तीन दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश में हत्या को अंजाम दिया। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया। उक्त मामले में पहले ही 6 आरोपियों को काबू किया जा चुका है। पूछताछ में सामने आया था कि 18 जुलाई को गुरजीत उर्फ जीता व अन्य ने गांव के ही संजय पर हमला करके चोटे मारी थी। जो घायल संजय अस्पताल में भर्ती था। संजय 23 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी मिलने उपरांत घर आया था। जो प्रवीन मटौर उस दिन शाम के समय संजय को मिलने के लिए गया हुआ था। संजय, प्रवीन व अन्य ने मिलकर शराब पी तथा वह सभी उसी रात संजय को चोटे मारने वाले युवको के मोहल्ले में जाकर गाली देने लगे तथा ललकारने लगे। जो गुरजीत उर्फ जीता, प्रदीप व अन्य भी अपने हाथो में लाठी डंडे व गंडासी लिए आ गए तथा उनपर हमला कर दिया। बाकी सभी फरार हो गए परंतु उस हमले में प्रवीन को ज्यादा चोटे लगी तथा वह गली में गोबर मैंद पर गिर गया। सुबह प्रवीन मृत अवस्था में मिला। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में 7 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है। आरोपी नरेश भी उक्त वारदात में शामिल था। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş