नशीली टेबलेट का धंधा करने वाला आरोपी काबू

युवा वर्ग को नशे की चपेट से बचाने के लिए नशा तस्करी के धंधे में लिप्त अपराधियों पर एसपी उपासना के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा निरंतर रूप से लगाम कसी जा रही है। जिसके अंतर्गत सीआईए-1 पुलिस द्वारा थाना गुहला क्षेत्र से नशीली टेबलेट का धंधा करने वाले एक आरोपी को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से 2500 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एसआई प्रवीन कुमार की टीम सांयकालीन गश्त दौरान गांव खेड़ी गुलाम अली बस अडडा के पास मौजूद थी। जहां पर सहयोगी सुत्रो से पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि लदाना चक्कू निवासी रवि ग्राहको को प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेचने का धंधा करता है, जो आज नशीली प्रतिबंधित गोलियां  लेकर कैथल की तरफ से गांव पहाड़पुर के रास्ते से अपने गांव लदाना चक्कू आने वाला है। जिसको नाकाबंदी करके नशीली दवाइयों सहित काबू किया जा सकता है। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते हुए गांव पहाड़पुर से गांव लदाना चक्कू जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी की गई। जहां कुछ समय बाद पहाड़पुर की तरफ से अपने हाथ में एक पॉलिथीन लिए आ रहे एक संदिग्ध को काबु किया गया, जिसकी पहचान रवि उपरोक्त के रूप में हुई। प्रवक्ता ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई तहत डीएसपी गुहला कुलदीप बेनीवाल के समक्ष जब संदिग्ध की नियमानुसार कार्रवाई अंतर्गत तलाशी ली गई, तो आरोपी के कब्जे में पॉलीथिन में 5 डिब्बों से ट्रामाडोल नामक 2500 गोलियां बरामद हुई। पूछताछ दौरान आरोपी टैबलेट रखने के संबंध में कोई दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा सका। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर द्वारा ये टैबलेट प्रतिबंधित बताई गई। जिस बारे आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज करके सीआईए-1 से मौके पर पहुंचे एएसआई गुरदान सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş