अमेरिका भेजने के नाम पर 45 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में आरोपी काबू
विदेश भेजने के सब्जबाग दिखाकर आमजन से लाखों रुपए ठगी करने वालो आरोपियों पर एसपी उपासना के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसे ही एक मामले में युवक को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के एक मामले की जांच थाना गुहला एसएचओ एसआई रखा की अगुवाई में एएसआई संदीप कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव मस्तगढ़ निवासी सतपाल सिंह को काबु कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वार्ड नं 6 चीका निवासी जसविंदर सिंह की शिकायत अनुसार गांव सुल्तानिया में उसकी दुकान है। आरोपी सतपाल सिंह व उसका बेटा ओमप्रकाश उसकी दुकान पर आते जाते रहते थे। वह भी विदेश जाना चाहता था। वर्ष 2021 में आरोपी सतपाल व उसका बेटा उसकी दुकान पर आए और कहने लगे कि परमिंद्र लालका उसका साला जो कि चंडीगढ़ में विदेश भेजने का कार्य करता है। यदि तुम्हें भी विदेश जाना है तो वह उसका अमेरिका का वीजा लगवा देगा। जिसके पांच सात दिनों बाद आरोपी सतपाल सिंह, ओम प्रकाश व सतपाल सिंह की पत्नी बंसो देवी व सतपाल सिंह की लड़की भूपिंदर कौर व परमिंद्र लालका थार गाड़ी में उसकी दुकान पर आए और कहने लगे की परमिंद्र लालका ने कई लडकों को विदेश भेज दिया है। और ये तुम्हें भी अमेरिका भेज देगा। जिससे उसकी 40 लाख रुपये में सहमति बन गई। जिसके कुछ दिनों बाद उसने 25 लाख रुपये उन्हें नकद दे दिए। इसके बाद वीजा लगवाने के नाम पर आरोपियों ने उससे 20 लाख रुपये और ठगे जिसके बाद भी उसे अमेरिका नहीं भेजा गया। पैसे मांगने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच व जान से मारने देने लगे। जिस बारे थाना गुहला में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी सोमवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
