नकदी और आभूषण चोरी के मामले में 3 आरोपी काबू

थाना पुंडरी पुलिस के एचसी अयूब खान की टीम द्वारा मकान से चोरी करने के एक मामले की जांच करते हुए आरोपी गांव डीग निवासी आरोपी टिंकू, अमित और प्रगट सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता गांव डीग निवासी राजपाल की शिकायत अनुसार वह 24 नवंबर को अपने परिवार सहित मधुबन (करनाल) गए हुए थे, जहां से 2 दिसंबर को वापस लौटे। घर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि छत पर बनी मोन्टी की खिड़की को तोड़कर अज्ञात चोरों ने अंदर जाकर अलमारी की कुंडी तोड़कर सोने का चैन सेट, दो जोड़ी सोने की झुमकियां, मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, चांदी की तागड़ी, चांदी के हथफूल, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, 20 चांदी के सिक्के, चांदी की चार जोड़ी चुटकी, दो चांदी की अंगूठियां तथा 1 लाख रुपये नकदी चोरी कर ले गए। जिस बारे थाना पुंडरी में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपियों से व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से 1 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *