समाधान शिविर में डीसी अपराजिता ने सुनी आमजन की समस्याएं

डीसी अपराजिता ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से लोगों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सभी अधिकारी हर सोमवार व वीरवार को लघु सचिवालय में निर्धारित समय पर पहुंच कर अपने-अपने विभाग से जुड़ी लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाना सुनिश्चित करें।
          वीरवार को डीसी अपराजिता लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रही थीं। सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि वे स्वयं या किसी जिम्मेदारी अधिकारी की समाधान शिविर में ड्यूटी लगाएं, ताकि शिविर में आने वाले लोगों के एक ही स्थान पर सभी प्रकार की समस्याओं का निवारण प्राप्त हो सके। अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि यदि कोई फरियादी उनके कार्यालय में अपनी समस्या लेकर आता है और वह समस्या आपके विभाग से संबंधित नहीं है तो संबंधित विभागाध्यक्ष को फोन से सूचित करके फरियादी को संबंधित विभाग में भेजें। प्रत्येक अधिकारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और आमजन की मदद करें।
          उन्होंने संबंधित को कहा कि समाधान शिविरों में प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *