13.97 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू

एक तरफ जहां जिला पुलिस द्वारा एसपी उपासना के निर्देशानुसार आमजन को नशा न करने बारे जागरूक किया जा रहा है, वहीं पर नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल द्वारा चीका से एक नशा तस्कर को 13.97 ग्राम हेरोइन सहित काबू करने के अतिरिक्त हेरोइन सप्लाई करने वाले चीका निवासी आरोपी को भी काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई राजकुमार की अगुवाई में एएसआई जगभान सिंह की टीम सांयकालीन गश्त दौरान बस अड्डा चीका पर मौजूद थी। जहां पुलिस को सहयोगी सुत्रो से गुप्त जानकारी मिली कि ट्रक मार्केट चीका निवासी लितेश कुमार नशीला पदार्थ बेचने का धंधा करता है। जो अभी हैफेड रोड नजदीक ट्रक मार्केट चीका गली में किसी को नशीला पदार्थ हेरोइन देने के लिए इंतजार में खड़ा हैं। सूचना विश्वसनीय होने के कारण सतर्कता व मुस्तैदी का परिचय देते हुए पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त स्थान पर दबिश देकर ट्रक मार्केट चीका निवासी लितेश कुमार को काबू कर लिया गया। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे एईटीओ कैथल दीपक दत्त के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में एक प्लास्टिक  पन्नी से 13.97 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना चीका में मामला दर्ज करके एएसआई राजेश कुमार द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ दौरान कबुल किया कि उसको यह हेरोइन वार्ड नं 14 चीका निवासी बूटा सिंह द्वारा सप्लाई की गई है। एएसआई राजेश कुमार की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए हेरोइन सप्लायर आरोपी वार्ड नं 14 चीका निवासी बूटा सिंह को भी काबू कर लिया गया। आरोपी बूटा सिंह से के कब्जे से 4 हजार रुपए ड्रगमनी बरामद की गई। आरोपी लितेश को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि आरोपी बूटा सिंह का 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu